Himachal विधानसभा चुनाव: भोरंज से SDM कार्यालय में 5 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

भोरंज विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा के डॉ अनिल धीमान ने एसडीएम ऑफिस भोरंज में अपना नामांकन दर्ज किया और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रैली स्थल पर मौजूद रहे। भाजपा पूर्व विधायक अनिल धीमान ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश के साथ भोरंज के के बस्सी बाजार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एसडीएम कार्यालय भोरंज में दोपहर बाद अपना नामांकन एसडीएम भोरंज को सौंपा। इसके बाद उन्होंने भोरंज के सम्मू ताल में जनसभा को भी संबोधित कर चुनाव की हुँकार भरी। जनसभा में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जनसभा की सम्बोधित किया व कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में वोट करने को कहा।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र से आज कांग्रेस के सुरेश कुमार ने एसडीएम ऑफिस भोरंज में अपना नामांकन दर्ज किया। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रैली स्थल पर मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश के साथ भोरंज के जाहू से बस्सी बाजार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एसडीएम कार्यालय भोरंज में दोपहर बाद अपना नामांकन एसडीएम भोरंज को सौंपा। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 10 मुख्य बातों को लेकर जनता में जा रही है किसमे ओपीएस व हर महिला को 1500 रुपये देना प्रमुख है। जिसके ऊपर कांग्रेस सरकार आते ही काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निक्कमे पूर्व विधायक को टिकट दिया हैं उन्होंने कहा भाजपा ने भोरंज में 32 सालों से कोई विकास नहीं कीट जो विकास हुआ है वह कांग्रेस कार्यकाल में हुआ है।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र से आज बहुजन समाजबादी पार्टी के जरनैल सिंह ने एसडीएम ऑफिस भोरंज में अपना नामांकन दर्ज किया। जरनैल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश के साथ भोरंज के के बस्सी बाजार में शक्ति प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ एसडीएम कार्यालय भोरंज में दोपहर बाद अपना नामांकन एसडीएम भोरंज को सौंपा।



