H3N2 Influenza: महाराष्ट्र में H3N2 के वायरस 119 मामले आए सामने, पुणे में 73 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

H3N2 Influenza: महाराष्ट्र में H3N2 के वायरस 119 मामले आए सामने, पुणे में 73 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

नई दिल्ली
कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि H3N2 वायरस ने फिर से लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया है। H3N2 वायरस तेज से देश के कई राज्यों में अपने पैर पसारता जा रहा है। तो वहीं, इस वायरस से महाराष्ट्र के पुणे जिले में 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। यह जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी है। इतना ही नहीं, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने 1 जनवरी से 15 मार्च तक के बीच का आकड़ा जारी करते हुए बताया कि H3N2 के 119 और H1N1 के 324 मामले सामने आए है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, H1N1 संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में तीन मौतें हुईं, जबकि H3N2 संक्रमण के कारण एक मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, H3N2 वायरस से पुणे जिले पिंपरी-चिंचवाड़ में एक 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। पीसीएमसी के अधिकारियों ने मुताबिक, 7-8 मार्च को 73 साल के बुजुर्ग बुखार और सर्दी की शिकायत लेकर पिंपरी चिंचवाड के यशवंतराव चव्हाण महानगरपालिका अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें चेकअप के बाद आईसीयू में रखा गया था।

पीसीएमसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मण गोफाने ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति पहले से अस्थमा, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और अन्य बिमारियों से पीड़िते थे। उन्हें सांस और हार्ट की बीमारी भी थी। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पहले अहमदनगर के 23 साल के एमबीबीएस स्टूडेंट ने कोरोना संक्रमण और H3N2 के मिश्रित संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। उस विद्यार्थी के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है।

मालूम हो कि मौसमी इन्फ्लूएंजा तेजी से फैलने वाला एक संक्रमण है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है और ये दुनिया के सभी भागों में फैलता है। वर्तमान में महाराष्ट्र में H3N2 के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। H3N2 के बढ़ते खतरों को देखते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ एक अहम मीटिंग की। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि H3N2 वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button