national
Jammu and Kashmir : जम्मू में एनआईए की छापेमारी

जम्मू : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित इस्लामी संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के सदस्यों के खिलाफ जम्मू और डोगा जिलों के कई स्थानों पर सोमवार को छापेमारी की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकी फंडिग मामले के सिलसिले में जेईआई कार्यालयों के परिसरों सहित कई स्थानों पर छापे मारे गए। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गईं। सरकार ने साल 2019 में आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में रहने के कारण जेईआई पर प्रतिबंध लगा दिया था।



