Utkarsh Small Finance Bank का IPO 12 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 23-25 रुपए प्रति शेयर  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utkarsh Small Finance Bank का IPO 12 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 23-25 रुपए प्रति शेयर 

नई दिल्ली:उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने 500 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 23-25 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ पूर्ण रूप से नए शेयरों की पेशकश पर आधारित होगा। आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल लघु वित्त बैंक अपने टियर-एक पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए करेगा। निवेशक न्यूनतम 600 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। वाराणसी मुख्यालय वाले लघु वित्त बैंक (एसएफबी) का आईपीओ 12 जुलाई को खुलकर 14 जुलाई को बंद होगा। एंकर निवेशक 11 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। बैंक का सकल ऋण पोर्टफोलियो 31 मार्च, 2023 को बढक़र 13,957.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 31 मार्च, 2021 तक यह 8,415.66 करोड़ रुपए था। इसी तरह बैंक का ऋण वितरण 2022-23 में बढक़र 12,442.89 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 5,914.01 करोड़ रुपये था। इस अवधि में बैंक की जमा 7,507.57 करोड़ रुपये से बढक़र 13,710.14 करोड़ रुपये हो गई।

Related Articles

Back to top button