Swati Maliwal मामले पर निर्मला सीतारमण का बयान,'प्रकरण पर बोलने के बजाय आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल' - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Swati Maliwal मामले पर निर्मला सीतारमण का बयान,’प्रकरण पर बोलने के बजाय आरोपी के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं केजरीवाल’

नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मुद्दे पर नहीं बोलने के लिए शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि वह इसके बजाय आरोपी बिभव कुमार के साथ ‘बेशर्मी’ से घूम रहे हैं.यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीतारमण ने मांग की कि ‘आप’ संयोजक इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें और माफी मांगें

Image Source : PTI

”आप पार्टी महिला विरोधी”

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती समेत ‘आप’ के कई नेताओं के खिलाफ महिलाओं पर हमले के पूर्व के आरोपों का जिक्र करते हुए दावा किया कि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी एक महिला विरोधी पार्टी है.

Image Source : PTI

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही ये बात

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार के सदस्य भारती को वोट देंगे,जिन पर अपनी गर्भवती पत्नी पर हमला करने का आरोप है.

Image Source : PTI

केजरीवाल के मामले पर नहीं बोलने पर कही ये बात

सीतारमण ने कहा कि ‘आप’ सांसद संजय सिंह द्वारा मालीवाल मामले में कार्रवाई का वादा करने के 1 दिन बाद आरोपी बिभव कुमार को केजरीवाल के साथ लखनऊ में देखा गया.उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है कि केजरीवाल ने अपनी पार्टी की महिला सांसद पर हमले पर एक शब्द भी नहीं बोला है.

मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ मारपीट की.दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी के रूप में नामजद किया.

Related Articles

Back to top button