G20 Summit: चीन के राष्ट्रपति और कनाडा के PM के बीच हुई नोकझोंक, जिनपिंग बोले-सब लीक हो गया, ये ठीक नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

G20 Summit: चीन के राष्ट्रपति और कनाडा के PM के बीच हुई नोकझोंक, जिनपिंग बोले-सब लीक हो गया, ये ठीक नहीं

बाली : इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच नोकझोंक देखने को मिला। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई इस नोकझोंक की वीडियो लीक हो गई है। दरअसल, दोनों वैश्विक नेताओं के बीच 15 नंवबर को मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हुई वार्ता की डिटेल मीडिया में आने को लेकर जिनपिंग भड़क गए। बाद में एक सत्र के दौरान जस्टिन ट्रूडो से सामना होते ही चीनी राष्ट्रपति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह बात करने का कोई तरीका नहीं होता कि सारी बातों की जानकारी मीडिया को दे दी जाए।

जवाब में ट्रूडो ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी कि वह “फ्री, ओपन और न्यूट्रल बातचीत” में विश्वास रखते हैं। वह आगे कहते हैं, “हम रचनात्मक रूप से एक साथ काम करते रहेंगे लेकिन आगे भी ऐसी कई चीजें होंगी, जिन पर हम भविष्य में असहमत होंगे।” इसपर चीन के प्रीमियर ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी कि “यह बहुत अच्छा है, लेकिन पहले शर्तें तय होनी चाहिए।” फिर नेताओं ने हाथ मिलाया और अलग-अलग दिशाओं में चले गए।

Related Articles

Back to top button