EPF Interest Rate : इन कर्मचारियों की आई मौज, अब से EPFO डिपॉजिट पर मिलेगा ज्यादा ब्याज! - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

EPF Interest Rate : इन कर्मचारियों की आई मौज, अब से EPFO डिपॉजिट पर मिलेगा ज्यादा ब्याज!

EPF Interest Rate : नौकरी पेशा लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ी खुशखबरी दी है। करोड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों को अब से डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। शनिवार 10 फरवरी को ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए जमा राशि पर ब्याज दर 8.25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ये ब्याज दर पिछले चार सालों के उच्चतम स्तर तक बढ़ा है।

बता दें कि मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने छह करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। ऐसे में चार साल बाद ईपीएफ पर ब्याज दर उसी स्तर पर पहुंच गई है। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम दर थी, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।

मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है। 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर सीबीटी द्वारा मार्च 2021 में तय की गई थी। सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर (EPF Interest Rate Hike) को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।

सरकार से अप्रूवल के बाद बढ़ेंग दरें

सरकार से अप्रूवल मिलने के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर (EPF Interest Rate) EPFO के छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार द्वारा अनुमोदन के बाद ही ईपीएफओ ब्याज दर प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : PF खाताधारकों की जमा राशि की ब्याज में हो सकती है बड़ी कटौती, EPFO द्वारा INTEREST RATE 8% करने की संभावना

पहले कितनी थी ब्याज दर?

  • 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत ब्याज दर
  • 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.10 प्रतिशत
  • 2020-21 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर
  • 2019-20 के लिए जमा पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत
  • 2018-19 के लिए ब्याज दर 8.65 प्रतिशत
  • 2017-18 के लिए ब्याज दर 8.55 प्रतिशत
  • 2016-17 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज दर
  • 2015-16 के लिए ब्याज दर 8.8 प्रतिशत
  • 2014-15 के लिए 8.75 प्रतिशत ब्याज दर
  • 2013-14 के लिए भी 8.75 प्रतिशत ब्याज दर
  • 2012-13 के लिए ब्याज दर 8.5 प्रतिशत
  • 2011-12 के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत

Related Articles

Back to top button