Elon Musk को मिल गया है Twitter का नया CEO, Linda Yacarino संभालेंगी यह जिम्मेदारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Elon Musk को मिल गया है Twitter का नया CEO, Linda Yacarino संभालेंगी यह जिम्मेदारी

सेन फ्रांसिस्को: एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें ट्विटर के लिए एक नया सीईओ या एक्स कॉर्प मिल गया है। ट्विटर के सीईओ को अब इसी नाम से जाना जाता है। उन्होंने नये सीईओ का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक महिला हैं और लगभग छह सप्ताह में काम शुरू कर देंगी। मस्क ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद खुद इसे संचालित कर रहे हैं और उन्होंने जोर देकर कहा है कि वह कंपनी के स्थायी सीईओ नहीं हैं। अरबपति कारोबारी और टेस्ला के प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी भूमिका ट्विटर के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में बनी रहेगी। मस्क लगभग छह महीने से कह रहे थे कि वह ट्विटर के लिए एक नया सीईओ तलाश रहे हैं।

Related Articles

Back to top button