ED की छापेमारी में मादक पदार्थों की सप्लाई का हुआ खुलासा  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

ED की छापेमारी में मादक पदार्थों की सप्लाई का हुआ खुलासा 

नई दिल्ली: ED ने देशभर में फैले एक संगठित ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के धंधे और मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त गिरोह की कमर तोड़ दी है. यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा 11 मई 2024 को दर्ज की गई FIR के आधार पर की गई, जिसमें NDPS एक्ट 1985 के तहत केस दर्ज किया गया था. इस जांच में ED ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की. यूपी के सहारनपुर, उत्तराखंड की सीमाओं और हिमाचल के बद्दी क्षेत्र समेत कई फार्मा कंपनियों और ड्रग पैडलरों के अड्डों को खंगाला गया.

 

 

Related Articles

Back to top button