Earthaquake in Gujarat : गुजरात के कच्छ में हिली धरती,3.4 रही भूकंप की तीव्रता,जान माल के नुकसान की खबर नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Earthaquake in Gujarat : गुजरात के कच्छ में हिली धरती,3.4 रही भूकंप की तीव्रता,जान माल के नुकसान की खबर नहीं

अहमदाबाद,गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया.भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी.अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटकों के कारण जिले में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है.

सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया

गांधीनगर स्थित ISR की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया, जिसका केंद्र लखपत से 60 किलोमीटर (किमी) उत्तर-उत्तर पश्चिम में 4.1 किमी की गहराई में था.आईएसआर के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में इस महीने अब तक का यह पांचवां भूकंप है जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 से 4 आंकी गई.

गुजरात में भूकंप का ज्यादा खतरा

गुजरात में भूकंप का खतरा बहुत ज्यादा रहता है.गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में यहां 9 बड़े भूकंप आए हैं.कच्छ में 26 जनवरी 2001 को आया भूकंप भारत में बीते 2 दशक में आया दूसरा सर्वाधिक विनाशकारी और तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था. कुल 6.9 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र कच्छ के भचाऊ में था और पूरा प्रदेश इससे प्रभावित हुआ था.जीएसडीएमए के अनुसार, इस भूकंप के कारण करीब 13,800 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 1.67 लाख लोग घायल हुए थे.

Related Articles

Back to top button