जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

नयी दिल्ली। एंबुलेंस मैन के नाम से मशहूर पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी गुरुवार को आम आदमी पार्टी  में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री शंटी को पटका और टोपी पहनाकर आप परिवार में शामिल किया। केजरीवाल ने कहा कि  गुरुवार को शंटी को आम आदमी पार्टी में शामिल करते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपनी समाज सेवा को लेकर न केवल दिल्ली और देश, बल्कि विदेशों में भी काफी चर्चित रहे हैं।

उन्हें एम्बुलेंस मैन और तरह-तरह के नामों से जाना जाता है। खासकर, उन्होंने जिस तरह से कोरोना काल में मृत लोगों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि जितेंद्र सिंह शंटी ने अभी तक 70 हजार से ज्यादा शवों को सम्मान के साथ श्मशान घाट पहुंचाकर उनका अंतिम संस्कार कराया है। खासकर कोरोना काल में जब लोग अपने घर के लोगों की भी लाश लेने में भी कतराते थे।

उस वक्त शंटी ने मृतकों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। इस वजह से इन्हें खुद भी कोरोना हो गया। उस वक्त जब इनका पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित था, तब भी इन्होंने अपने परिवार की चिंता किए बिना अपना काम जारी रखा। इस काम के लिए इन्हें पद्मश्री से नवाजा गया।

Related Articles

Back to top button