national
Delhi: छठ पूजा से पहले कालिंदी कुंज के यमुना नदी का बुरा हाल, दिखे जहरीले झाग

नई दिल्ली: छठ पूजा का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बचे है और इससे पहले ही दिल्ली से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, छठ पूजा से पहले कालिंदी कुंज के यमुना नदी में जहरीले झाग दिखाई दिए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। स्थानीय लोग इससे काफी परेशान है और पूजा से पहले नदी साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं।
स्थानीय महिलाओं ने बताया कि छठ का त्यौहार शुरु होने वाला है और हम चाहते हैं कि पूजा से पहले नदी की साफ-सफाई हो जाए। हर साल नदी में जहरीले झाग दिखाई देते हैं। जहरीले पानी में नहाने से स्किन रैशेज, खुजली जैसी समस्याएं हो जाती है लेकिन हमारी मजबूरी है। ऐसे में सरकार को कुछ करना चाहिए।



