सोने की कीमत में हुआ इजाफा, चांदी की चमक हुई दोगुनी, जानें आज की ताज़ा कीमत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सोने की कीमत में हुआ इजाफा, चांदी की चमक हुई दोगुनी, जानें आज की ताज़ा कीमत

Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में हर दिन उथल-पुथल हो रही है। लगातार कीमतों में हो रहे बदलाव के बीच आज सोने की कीमत इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price) भी आज चढ़कर 73,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। अगर आप भी सोने की ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत होगी। आज सोने की कीमत 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमत

सोने की कीमत में आज हुई बढ़ोत्तरी के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 60,330 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब बात करें 22 कैरेट सोने की कीमत की तो आज 22 कैरेट सोना 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। आपको बता दें, आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 320 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 300 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमत 

चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी की कीमत 300 रुपये की मजबूती के साथ 73,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं, कल चांदी की कीमत 73,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी आज चांदी की कीमत में 300 रुपये का इजाफा हुआ है।

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

सोना खरीदने से पहले उसने की शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की शुद्धता की सही पहचान कैसे की जाती है। आपको बता दें, सोने की शुद्धता की सही पहचान करने के लिए सोने पर हॉलमार्क का निशान जरूर चेक कर लें। सोने की शुद्धता के लिए अलग-अलग कैरेट सोने पर हॉलमार्क के अलग-अलग नंबर दिए होते हैं, जिसमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। सोना जितने ज्यादा कैरेट का होता है, उसकी शुद्धता भी उतनी ही ज्यादा होती है।

Related Articles

Back to top button