Covid-19: कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई देश के राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Covid-19: कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई देश के राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक

इंटरनेट डेस्क। चीन और अन्य देशों में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर भारत सरकार भी सर्तक नजर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी से ही सभी राज्यों को कोरोना को लेकर जो भी इंतजाम किए जाने है उसकों लेकर तैयारियां करन को कह दिया है। इधर प्रधानमंत्री ने भी कोरोना को लेकर कल एक अहम बैठक ली थी।

इधर जानकारी सामने आ रही है की भारत में चीन में जो कोरोना का नया वेरियंट पाया गया है उसके तीन मरीज भारत में भी पाए गए है। इधर कोरोना को देखते हुए कई अन्य राज्य भी इसकों लेकर बैठक करेंगे। इधर मामलों की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा है।

इधर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना की गंभीरता को देखते हुए देश के अन्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोविड-19 को लेकर क्या तैयारिया है और आगे की प्लानिंग इस पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button