Commonwealth Games : राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं तूलिका, गुरदीप और घोषाल को बधाई दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Commonwealth Games : राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं तूलिका, गुरदीप और घोषाल को बधाई दी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बîमघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए जुडोका तुलिका मान, भारोत्तोलक गुरदीप सिह और स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल को गुरुवार को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रमंडल खेलों में जुझारू मुकाबले और रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई। आपने छोटी उम्र में सफलता हासिल करने के लिए उल्लेखनीय जज्बा और जुनून दिखाया। आप और मजबूत बनो और भविष्य में अधिक उपलब्धियां हासिल करो।

तूलिका ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह महिलाओं के 78 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिगटन से हार गई।मुर्मूने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''राष्ट्रमंडल खेलों में अपने बेहतरीन प्रयास से भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने के लिए गुरदीप सिह को बधाई। आपने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया है। आप भविष्य में सफलता की नई ऊंचाइयां छूते रहें। किसान के बेटे गुरदीप ने पुरुषों के 109 किग्रा भार वर्ग में कुल 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। यह भारत का हैवीवेट वर्ग में पहला पदक है। राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, '' राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश के पुरुष एकल में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई। भारत को आप पर गर्व है कि आपने स्क्वाश के पुरुष एकल में देश को पहला पदक दिलाया।

Related Articles

Back to top button