Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

बाराबंकी | बाराबंकी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर मामले के जांच के आदेश दिए गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि असंद्रा के थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिह को दो दिन पूर्व थाने में अपने कक्ष में किसी से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के खिलाफ

आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक मीडियाकर्मी ने इस बातचीत का वीडियो भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश को दिया था। कुसुमेश ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिह को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Back to top button