Chennai-Vladivostok समुद्री गलियारा खोलने के लिए Russia से बातचीत कर रहा भारत: Sonowal - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Chennai-Vladivostok समुद्री गलियारा खोलने के लिए Russia से बातचीत कर रहा भारत: Sonowal

चेन्नई: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि भारत चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री गलियारे को खोलने के लिए रूस के साथ चर्चा कर रहा है, ताकि दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके। चेन्नई बंदरगाह और कामराजर बंदरगाह के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए चेन्नई पहुंचे केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने 148 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा, ह्यह्यभारत चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री गलियारे को खोलने के लिए रूस के साथ बातचीत कर रहा है। दोनों देशों के बीच इस बातचीत का उद्देश्य समुद्री व्यापार को बढ़ावा देना है।

सोनोवाल ने कहा, ह्यह्यप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने देश के विकास को गति देने के लिए अपनी व्यापार और निवेश क्षमता में नयी जान फूंकने की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा, ह्यह्ययह गलियारा इस उद्देश्य की पूर्ति करेगा। यह दोनों देशों के समृद्ध समुद्री इतिहास वाले दो ऐतिहासिक शहरों-चेन्नई और व्लादिवोस्तोक-के बीच विकास और निवेश सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। सोनोवाल ने बाद में चेन्नई बंदरगाह पर 56 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं और कामराजार बंदरगाह पर 92 करोड़ रुपये की एक अन्य परियोजना का उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button