Chandigarh : भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Chandigarh : भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन

चंडीगढ़ : हरियाणा के हिसार जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 42 वर्ष की थी।

भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख ओ.पी.धनखड़ ने 'पीटीआई-भाषा से कहा, '' उनका निधन हो गया है। मुझे बताया गया है कि वह गोवा में थीं।
फोगाट का निधन कब हुआ, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है। एप 'टिकटॉक पर वीडियो बनाने के लिए मशहूर फोगाट 2019 में भाजपा में शामिल हुईं थी।

भाजपा के हिसार जिले के अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा, '' सोनाली जी गोवा में थीं। मैंने उनके सहायक से बात की है और उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं।बिश्नोई तब कांग्रेस में थे, हालांकि हाल ही में वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button