CG लोकसभा चुनाव: पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी.. आज से नामांकन शुरू, 19 अप्रैल को होगा मतदान..

रायपुर। बस्तर संसदीय सीट के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी।
छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पहले चरण में शामिल है। वहीं, राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। बाकी बची 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में तीसरे चरण में चुनाव होगा।
बता दें कि देश में इस बार कुल 7 चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में तमिलनाडु की 29, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की 5-5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय की 2-2 और छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुदुचेरी में की 1-1 सीटों पर मतदान होगा।



