CG- पंकज उपाध्याय हत्याकांड के आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर..सरकारी जमीन पर बने मकान तोड़ने नगर निगम ने जारी किया नोटिस.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- पंकज उपाध्याय हत्याकांड के आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर..सरकारी जमीन पर बने मकान तोड़ने नगर निगम ने जारी किया नोटिस..








बिलासपुर. बिलासपुर के खमतराई स्थित अटल चौक के पास बीते दिनों हुए हत्याकांड मामले के आरोपी की दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी ने अवैध रुप से ये दुकान खोली थी। अब सरकारी जमीन पर बने मकान को तोड़ने के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है।

15 फरवरी की रात आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने दोनों पर फावड़े से हमला किया था। जिसमें पंकज की मौत हो गई थी। विवाद का कारण सिर्फ इतना था कि पंकज ने गोपी को रास्ते से मलबा हटाने को कहा था। मामले में सरकंडा पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में मृतक के पिता धनीराम ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही उसने गृहमंत्री से आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की थी।






Related Articles

Back to top button