State
CG- अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी.. 8 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती..

बलरामपुर। अंबिकापुर से रेणु कूट जा रही छाबड़ा सिलिपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के फलीडूमर घाट के नीचे की है। बताया जा रहा है कि, सुबह 7:30 बजे हादसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बस फूलीडूमर घाट उतर रही थी। इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया। बस रोड के किनारे खेत में जाकर पलट गई। ग्रामीणों की मदद से खिड़की का शीशा तोड़कर लोगों को बाहर निकल गया। घटना की सूचना पर तत्काल बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए ड्राफनगर सिविल अस्पताल वाड्रफनगर भेजा गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।बस में 40 से 50 यात्री सवार थे।



