मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आज जारी होगा डीए भुगतान के आदेश, सीएम भूपेश ने किए हस्ताक्षर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य के अधिकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से बकाया डीए/डीआर भुगतान के आदेश आज जारी होने के संकेत हैं। गुरुवार देर रात राजस्थान से लौटने के बाद बघेल के हस्ताक्षर कर दिए हैं।

बता दें कि चुनावआयोग की अनुमति के बाद वित्त विभाग ने सीएम भूपेश बघेल को नोटशीट भेज दी थी। कल रात राजस्थान से लौटने के बाद बघेल के हस्ताक्षर कर दिए हैं। भुगतान के आदेश वित्त विभाग से आज जारी हो जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जुलाई से एरियर्स के साथ मिलेगा या एक माह का।

इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश में कार्यरत आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को 1 जुलाई से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान के आदेश जारी कर दिया है। इससे छत्तीसगढ़ में कार्यरत करीब चार सौ से अधिक अफसरों को फायदा होगा। यह भुगतान पांच माह के एरियर्स के साथ दिसंबर के वेतन से किया जाएगा। इस आदेश के हवाले से राज्य के अधिकारी कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई है कि उन्हें भी जुलाई से एरियर के साथ पेमेंट होगा।

Related Articles

Back to top button