Russia साल के अंत तक एक लाख सैनिकों को खो देगा : Volodymyr Zelensky - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Russia साल के अंत तक एक लाख सैनिकों को खो देगा : Volodymyr Zelensky

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का मानना है कि इस साल के अंत तक रूस कम से कम एक लाख सैनिकों को खो देगा क्योंकि मॉस्को ने कीव के खिलाफ अपना आक्रमण जारी रखा है। उक्रेइंस्का प्रावदा ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने एक वीडियो संबोधन में राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि, ‘‘मोर्चे पर स्थिति कठिन बनी हुई है।’’ उन्होंने आगे कहा, कि ‘नुकसान के बावजूद रूसी सैनिक अभी भी डोनेट्स्क क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’

लेकिन हम डटे हुए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दुश्मन को उनके इरादे पूरे नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि वे वसंत, गर्मी, शरद ऋतु में डोनेट्स्क क्षेत्र पर कब्जा कर लेंगे। इस हफ्ते से यहां सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। इससे पहले मंगलवार को यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा था कि 24 फरवरी को आक्रमण शुरू होने के बाद से रूसी सेना ने लगभग 88,380 सैनिकों को खोया है।

Related Articles

Back to top button