CG Double Murder : घर में घुसकर दादी-पोती की हत्या..कुल्हाड़ी से किए वार, खून से लथपथ मिले शव.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Double Murder : घर में घुसकर दादी-पोती की हत्या..कुल्हाड़ी से किए वार, खून से लथपथ मिले शव..








दुर्ग। दुर्ग जिले के गनियारी गांव में बुधवार देर रात डबल मर्डर की घटना सामने आई है। घर में घुसकर सो रहे दादी और उसकी पोती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त दोनों घर पर अकेले थे। सुबह परिवार के लोग जब पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गनियारी गांव में राजबती साहू (62 साल) और उसकी पोती सविता साहू (17 साल) रहते थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे लोग रहते थे। बीती देर रात किसी ने धारदार हथियार (टंगिया) से दोनों के सिर में ताबड़तोड़ वार किया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पिरवार को लोग उनके पास पहुंचे तो दोनों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डबल मर्डर होने से खुद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौक पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Related Articles

Back to top button