IPS राहुल भगत होंगे सीएम विष्‍णुदेव साय के सचिव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

IPS राहुल भगत होंगे सीएम विष्‍णुदेव साय के सचिव

रायपुर। आईपीएस राहुल भगत को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का सचिव नियुक्‍त किया गया है। 2005 बैच के आईपीएस भगत अभी नवगठित राजनांदगांव पुलिस रेंज के आईजी हैं। सीएम के वे तीसरे सचिव होंगे। प्रदेश में पहली बार किसी आईपीएस को मुख्‍यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

आईपीएस राहुल भगत को सीएम साय का भरोसेमंद अफसर माना जाता है। आईपीएस राहुल चूकि उनके केंद्र में मंत्री रहने के दौरान पीएस रहे हैं, ऐसे में जाहिर हैं छत्तीसगढ़ में नए सीएम का सबसे करीबी और विश्वस्त कोई अफसर होगा, तो वे राहुल भगत होंगे। केंदीय मंत्री के पर्सनल सेक्रेट्री हमेशा मंत्री के साथ रहते हैं। वे मंत्रालय में रहे, संसद में या दौरे पर, पीएस उनके साथ होते हैं। मंत्री का पूरा कार्यक्रम पीएस ही फाइनल करते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि नए सीएम का राहुल भगत से कैसी बॉन्डिंग होगी।

Related Articles

Back to top button