सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, अंबेडकर अस्पताल में बंद रहेंगी OPD - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, अंबेडकर अस्पताल में बंद रहेंगी OPD

रायपुर। आज अंबेडकर अस्पताल में OPD की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में काम होगा। घटना के विरोध में डॉक्टर पहले से ही काली पट्‌टी बांधकर विरोध जताएंगे। आज करीब 300 जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल में काम बंद करने का फैसला लिया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इसकी पुष्टि की है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप के बाद हत्या की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना को लेकर अब पूरे देश भर के डॉक्टरों ने धरना पर बैठ गए हैं। इसी बीच आज छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। सभी डॉक्टर आज बड़ी संख्या में इकट्ठ होकर विरोध करेंगे। साथ ही आज सभी जूनियर डॉक्टर OPD, OT, और वार्ड में काम नहीं करेंगे।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। कोलकाता पुलिस का कहना है कि, आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात अस्पताल के पीछे शराब पी थी। फिर वारदात के बाद वो घर जाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button