CG- विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव बने विक्रम सिंह सिसोदिया, आदेश जारी.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव बने विक्रम सिंह सिसोदिया, आदेश जारी..








रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विक्रम सिंह सिसौदिया को सचिव नियुक्त किये गए है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम- 2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

जब डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे तभी से विक्रम सिसौदिया उनके साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में जुड़े हुए हैं। अटल जी की सरकार के दौरान डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे, फिर साल 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सिसोदिया उनके ओएसडी बने रहे है।






Related Articles

Back to top button