national
Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM के रूप में संभाला कार्यभार, Sonia Gandhi ने जताई ख़ुशी, कहा-भारत के लिए गर्व की बात

नई दिल्ली : भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। वहीं सोनिया गांधी ने इस बात की ख़ुशी व्यक्त करते हुए एक पत्र में कहा, ऋषि सुनक के द्वारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर मुझे प्रसन्नता हो रही है। यह निश्चित रूप से भारत में हम सभी के लिए गर्व की बात है। भारत-ब्रिटिश संबंध हमेशा से बहुत खास रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आपके कार्यकाल में वे और भी गहरे होंगे।



