State
CG- महीने के पहले दिन ही प्रदेशभर की महिलाओं के लिए खुशखबरी..आज आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त..

रायपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
यह पहला मौका होगा जब योजना की राशि महीने के पहले तारीख को खातों मे ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना की शुरुआत मार्च महीने में हुई थी। पीएम मोदी के हाथों पहली क़िस्त तब 10 मार्च को की गई थी जबकि अप्रैल में यह राशि 7 अप्रैल को जारी हुई थी।



