State
बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी पार्षद के 3 करोड़ के होटल में बुलडोजर चला..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के पंखाजूर में नगर पंचायत के भाजपा नेता असीम राय की हत्या के आरोपी पार्षद विकास पाल के अवैध 3 करोड़ के होटल को आज बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही हैं। यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।
इस कार्रवाई के पहले पखांजूर पटवारी कार्यालय की ओर से सूचना पत्र भी जारी किया था और अब अवैध होटल को जमींदोज किया जा रहा है।प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर पखांजूर एसडीएम ने बताया कि, पखांजूर नगर पंचायत की घास जमीन पर पार्षद विकास पाल ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई है।



