CG- पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों में विवाद..कुल्हाड़ी से 20 बार वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों में विवाद..कुल्हाड़ी से 20 बार वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार..

गरियाबंद। एक युवक के दो जीगरी नाबालिग दोस्त थे। एक जमीन विवाद तो दूसरा लव ट्रायंगल के चलते खुन्नस रखता था। तीनों में शराब पीने के बाद विवाद हुआ और दोनों नाबालिगों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। एक ने डंडे से सिर पर वार कर घायल किया तो दूसरे ने चेहरे पर कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, देवभोग थाना क्षेत्र के पोड़ागुड़ा ग्राम में बीती रात 20 वर्षीय कैलाश यादव की बेलाट नाला के पास हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने मृतक के दो नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया। जब नाबालिगों से पूछताछ किया तो दोनों ने अपने साथी की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हत्या में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी, डंडा और मृतक के मोबाइल को बेलाट नाला से बरामद किया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार की शाम काम से लगभग 7 बजे मृतक कैलाश घर लौटा तो उसने हमेशा की तरह शराब पीने अपने दोनों नाबालिग दोस्तों को बुलाया। बेलाट नाले के पास खलिहान में तीनों ने शराब पीया। आरोपियों में से मृतक का एक चचेरा भाई था, मृतक के पिता जुगेश्वर और नाबालिग आरोपी के पिता पुनित राम के बीच पिछले 15 वर्षों से जमीन विवाद था। तीन दिन पहले भी सीमांकन को लेकर परिवार आपस में टकराया था। पीने के बाद जमीनी झगड़ा को लेकर कल रात मृतक और आरोपी में फिर ठन गई. विवाद बढ़ा तो आरोपी ने बांस के मोटे डंडे से सिर पर वार कर अधमरा किया। मृतक के दूसरे नाबालिग दोस्त भी प्रेम प्रसंग को लेकर अपने दोस्त से खुन्नस रखता था। 5 साल पुराना प्यार के चक्कर में नाबालिग प्रेमी भी कुल्हाड़ी से 20 से ज्यादा वार किया।

Related Articles

Back to top button