नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को लेंगे शपथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को लेंगे शपथ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका आज रायपुर पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के लिए रेमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में जन्मे रमन डेका मंगलदोई लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका ने ग्रेजुएशन किया है। वह विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button