CG दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग..एक ही परिवार के 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत..

कवर्धा। नागाडबरा गांव के एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है।
मिली से मिली जानकारी के मुताबिक, नागाडबरा बस्ती में बीती रात माता-पिता समेत बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। तीनों की पहचान बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष और आठ वर्षीय पुत्र जोन्हू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे। जहां से रात लगभग 12 बजे लौटे थे।
सोमवार सुबह गांव वालों ने जब झोंपड़ी की हालत देखी तो हैरान रह गए। सब कुछ जलकर स्वाह हो चुका था। वहीं तीनों के शव भी झुलसे पड़े थे। लोगों ने कुकदुर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि शवों के करीब एक गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है।



