State
आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, जाने किसे कहां भेजा गया..

रायपुर। राज्य सरकार ने 2022 बैच के आईपीएस अफसरों को द्वितीय चरण के प्रशिक्षण आज 30 अगस्त को पूरा होने के उपरांत अगले चरण के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के पदों पर अगली पोस्टिंग दी है। जारी किए गए आदेश के अनुसार 2022 बैच के आकाश श्री श्रीमाल को जगदलपुर, अजय कुमार को सिविल लाइन रायपुर, अक्षय प्रमोद को नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, विमल कुमार पाठक को सीएसपी दर्री बनाया गया है।




