State
बिग ब्रेकिंग- चंदेल बने नेता प्रतिपक्ष, रियल टाइम्स की खबर पर लगी मुहर

रायपुर(realtimes) भाजपा विधायक दल की बैठक में नारायण सिंह चंदेल काे नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। रियल टाइम्स ने ही सबसे पहले बताया था कि धरमलाल काैशिक के स्थान पर नारायण सिंह चंदेल काे नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा।
भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी दिल्ली से नए नेता प्रतिपक्ष के नाम का लिफाफा लेकर आज सुबह ही रायपुर पहुंच थी। इसी के साथ तय था कि आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की विदाई हो जाएगी। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर को विधायक दल की बैठक में नए नेता प्रतिपक्ष के रूप में नारायण सिंह चंदेल की ताजपोशी की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नवीन के साथ सभी विधायक शामिल हुए।



