मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 297.94 लाख करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को रिकॉर्ड 297.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 514.08 अंक उछलकर 65,232.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा दिन है जब सेंसेक्स में तेजी दर्ज की गयी है।

घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरूआती कारोबार में उछलकर 2,97,94,780.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अबतक के रिकॉर्ड स्तर 296.48 लाख करोड़ रुपये रहा था।

Related Articles

Back to top button