Prime Minister मोदी ने गांधीवादी विचारक पी गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीवादी विचारक, स्वतंत्रता सेनानी और पद्म श्री से सम्मानित पी गोपीनाथन नायर के निधन पर शोक जताया और कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में योगदान तथा गांधीवादी सिद्धांतों में अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
Shri P. Gopinathan Nair would be remembered for his contribution to India’s freedom struggle and unwavering commitment to Gandhian principles. Anguished by his passing away. My thoughts are with his family and admirers. Om Shanti.— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2022
नायर का मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में आयु संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ”पी गोपीनाथन नायर को स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने और गांधीवादी सिद्धांतों में अटूट प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से गहरा धक्का पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’ गांधीवादी विचारों और मूल्यों के लिए प्रसिद्ध नायर कई दशकों से केरल के सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य में मौजूदगी रखते थे। उन्हें ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में भाग लेने के लिए जेल में भी डाला गया था।



