BJP  ने बहुमत के साथ की जीत दर्ज, क्या अब मूंछ मुड़वाएंगे अमरजीत भगत, पुराना VDO हो रहा वायरल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

BJP  ने बहुमत के साथ की जीत दर्ज, क्या अब मूंछ मुड़वाएंगे अमरजीत भगत, पुराना VDO हो रहा वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। सभी 90 सीटों पर आये रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा जहां 55 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर अन्य आगे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं राजस्थान में बीजेपी काफी आगे चल रही है। वहीं अभनपुर कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।

इस बीच सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। वहीं, भाजपा को एक और बड़ी जीत मिली है. सरगुजा के सीतापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने बाजी मार ली है। वे यहां 21 हजार वोटों से जीत हासिल की है।

इसके बाद अब मंत्री अमरजीत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर अपनी मूंछ मुड़वाने की बात कही थी।

बता दें कि, इस सीट से चार बार के विधायक कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत हार गए हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरगुजा संभाग में 14 में से 14 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार 14 में से 1 भी सीट जीतती हुई दिखाई नहीं दे रही है।

Related Articles

Back to top button