Biplab Deb ने राज्यसभा के लिए नामित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Biplab Deb ने राज्यसभा के लिए नामित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया

अगरतला : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्बारा उम्मीदवार नामित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। वह माणिक साहा द्बारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले साहा ने मुख्यमंत्री के रूप में देब की जगह ली थी।

देब ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृह मंत्री अमित शाह जी को त्रिपुरा से राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि वह त्रिपुरा और उसके लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं। उपचुनाव 22 सितंबर को है और देब की जीत निश्चित है, क्योंकि विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत है।

देब के सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। देब को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है। राज्य के पूर्व वित्त मंत्री माकपा के भानु लाल साहा पहले ही वाम मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। साठ सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 36 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी के आठ विधायक हैं। माकपा के पास 15 विधायक हैं और क ांग्रेस के पास एक विधायक है।

Related Articles

Back to top button