Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में यात्रा का आज अंतिम दिन, कल हरियाणा में करेगी प्रवेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में यात्रा का आज अंतिम दिन, कल हरियाणा में करेगी प्रवेश

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का आज राजस्थान में अंतिम दिन है। यात्रा कल से हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले आज यात्रा अलवर जिले में आगे बढ़ी और आज यात्रा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी भी नजर आए। चन्नी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का हाथ थामें चलते नजर आए।

इधर कांग्रेस पार्टी ने मालाखेड़ा में विशाल जनसभा का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और वो इशारा करता है की पार्टी को 2024 में लोकसभा चुनाव जरूर जीत मिलेगी।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा मैं नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। आप मुझसे नफरत करो, आप मुझे गाली दो, आपकी दुकान नफ़रत की है, मेरी दुकान मोहब्बत की है। और यह सिर्फ मेरी दुकान नहीं है पूरे संगठन की दुकान है।

Related Articles

Back to top button