मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को 100 दिन पूरे, आज जयपुर में करेंगे प्रेस वार्ता

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को आज 16 दिसंबर को 100 दिन पूरे हो गए है। आज राहुल गांधी जयपुर आएंगे। जी हा आपकों बता दें की इस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा दौसा जिले में है और इस यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए है। ऐसे में राहुल गांधी आज अपनी यात्रा के बीच में जयपुर पहुंचेंगे और शाम चार बजे एक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर सुनिधि चौहान का म्यूजिक इवेंट होगा। इसमें राहुल गांधी सहित सभी यात्री और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। इसमें शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पहुंच चुके है।

आपकों बता देंकी की कल की यात्रा में राहुल गांधी ने अलग अलग वर्गों के लोगों के साथ मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने एक किसान के घर पर चाय पी और वहां जानवरों के लिए चार काटने वाली मशीन कैसे चलती है उसकों भी जाना। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी रहे।

Related Articles

Back to top button