Assam: डिब्रूगढ़ जा रहे प्लेन की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री थे सवार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Assam: डिब्रूगढ़ जा रहे प्लेन की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री थे सवार

Assam: रविवार सुबह, इंडिगो एयरलाइंस के डिब्रूगढ़ जाने वाले उड़ान में तकनीकी खराबी की वजह से आपात लैंडिंग की गई थी। यह घटना गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, डिब्रूगढ़ के विधायक प्रशांत फूकन और दुनियाजान के विधायक तेरश ग्वाला भी मौजूद थे। विधायक फूकन ने बताया कि सभी यात्री गुवाहाटी में सुरक्षित और अच्छी स्थिति में हैं।

मामला कुछ यह है कि सुबह गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जा रहे एक इंडिगो विमान, जिसकी संख्या 6E2652 है, अचानक रास्ते से ही वापस गुवाहाटी ले जाया गया और वहां आपात लैंडिंग कराई गई। इस विमान में अन्य यात्रियों के साथ-साथ भारतीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी सवार थे। इसके अलावा असम के डिब्रूगढ़ विधायक प्रशांत फूकन और दुलियाजान विधायक तेरश ग्वाला भी मौजूद थे।

विमान को वापस गुवाहाटी में उतारा गया। इस घटना की पुष्टि करते हुए विधायक फूकन ने कहा, “गुवाहाटी से चले अभी करीब 15 मिनट ही हुए होंगे कि विमान को अचानक गुवाहाटी वापस ले जाने की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई है। हम सभी गुवाहाटी में सुरक्षित हैं। अब सभी यात्री यहां पर परेशान हैं। अभी तक किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि उनको कब तक डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button