मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

उत्तराखंड: NSUI नेता-SDM झड़प मामले पर सड़क पर कांग्रेस, देहरादून में मौन उपवास पर बैठे हरीश रावत, कोटद्वार में पुतला दहन

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एसडीएम और युवा कांग्रेस नेता के बीच हुई बहस और अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब इसके विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मौन उपवास पर बैठे। इस घटना के विरोध में हरीश रावत शासन-प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए 1 घंटे के सांकेतिक उपवास पर बैठे रहे। आपको बता दें, हरीश रावत के साथ कई समर्थक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सांकेतिक उपवास पर बैठे

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना बर्बादी का पथ है। इसका कांग्रेस विरोध करती है। जिस तरह भर्ती की जा रही है, वह हमारे नौजवानों की जवानी का विरोध है, उनका अपमान है। हरीश रावत ने कहा कि व्यवस्थाएं स्थानीय लोग तो करते ही हैं। ऐसे में नितिन बिष्ट जब अग्निवीरों के लिए व्यवस्थाएं कर रहे थे। तो प्रशासन ने उसे बाधक मानकर मुकदमा दर्ज कर दिया।

हरीश रावत ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनके ऊपर लगाया गया मुकदमा वापस नहीं लेती है, तब तक कांग्रेस का संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस जन मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के साथ ही प्रदेश भर में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

Back to top button