भारतीय टीम ने दुनिया के बल्लेबाजों का तोड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन टॉप-10 के पहले बल्लेबाज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

भारतीय टीम ने दुनिया के बल्लेबाजों का तोड़ा रिकॉर्ड, ईशान किशन टॉप-10 के पहले बल्लेबाज

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान अपने नाम कर लिया है। बुधवार (1 जुलाई) को जारी नई रैंकिंग में ईशान ने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

ईशान किशन के खाते में 876 रेटिंग अंक हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 869 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर कायम हैं।

रैंकिंग में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 792 अंकों के साथ चौथे और श्रीलंका के पथुम निसांका 751 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-5 में भारत के दो बल्लेबाजों ने जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी शामिल है। ईशान किशन का नंबर-1 बनना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button