मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

महिला सक्तिकरण पर जेसीआई केपिटल लेडीस विंग ने बच्चों को दिया ट्रेनिंग

रायपुर

जेसीआई रायपुर केपिटल लेडीस विंग व्दारा महिला दिवस पर शनिवार विवेकानंद नगर स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल में ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया। उक्त ट्रेनिंग जोन ट्रेनर जेसी उषा तिवारी ने महिला सक्तिकरण पर बच्चों को दिया।

जोन ट्रेनर ने बच्चों को बताया कि आज के दौर में लड़किया लड़कों से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने बच्चों को बताया कि खुद की सुरक्षा (सेल्फ डिफेंड) कैसे करें, दिल से नही दिमाग से सोचें, पढ़ाई मन से नही दिमाग से करें, गुड टच एवं बैड टच, लड़किया/महिलाएं अपना कैरियर कैसे बनाये, काम्पीटिटिव परीक्षा की तैयारी कैसे करें। ट्रेनिंग में लगभग 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्षा डॉ. सोनम जैन थी। इस अवसर पर प्राचार्य मोना सिंग, उप प्राचार्य रजनी एका, लेडी जेसी इंचार्ज सीए रोमिल जैन, चेयरपर्सन अंजू जैन, सचिव विभा जैन, पायल लोढ़ा, शीतल लुनिया व अन्य सदस्या विशेष रूप से उपस्थित थी। उक्त जानकारी जेसीआई रायपुर केपिटल लेडीस विंग की चेयरपर्सन जेसी अंजू जैन ने दी।

Related Articles

Back to top button