छत्तीसगढ़ में ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत आज, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे मंत्री बघेल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ की शुरुआत आज, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे मंत्री बघेल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल आज दोपहर 1 बजे ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में होगी शुरुआत

शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 1 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित होगा। मंत्री बघेल प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिलों में तीन स्थानों पर ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।

इस पहल के जरिए राशन वितरण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और हितग्राहियों को अनाज प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।

कार्यक्रम में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button