Android पर Instagram Threads के डेली एक्टिव यूजर्स में हुई गिरावट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Android पर Instagram Threads के डेली एक्टिव यूजर्स में हुई गिरावट

नई दिल्ली : इंस्टाग्राम के थ्रैड्स एप्प ने एंड्रॉयड पर अपने डैली एक्टिव यूजर्स में से 79 प्रतिशत यूजर्स खो दिए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार मेटा संस्थापक मार्क जकरबर्ग के साथ प्रतिस्पर्धा के बीच एलन मस्क के स्वामित्व वाले एक्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है। एनालिटिक्स फर्म सिमिलरवेब के अनुमान के मुताबिक, थ्रेड्स एंड्रॉइड ऐप 7 जुलाई को दुनिया भर में 49.3 मिलियन डैली एक्टिव यूजर्स तक पहुंच गया था।

7 अगस्त को एप्प के डैली एक्टिव यूजर्स की संख्या घटकर 10.3 मिलियन रह गई। आंकड़ों से पता चला, ‘तुलना के लिए, एक्स (पूर्व में ट्विटर) के अकेले एंड्रॉयड पर 100 मिलियन से ज्यादा डैली एक्टिव यूजर्स हैं, और वे लगातार इस पर हर दिन लगभग 25 मिनट बिताते हैं।’ जुलाई की शुरुआत में थ्रैड्स की एक बड़ी लॉन्चिंग हुई थी, जिसे नए टैक्स्ट-बेस्ड सोशल एप्प पर इंस्टाग्राम यूजर्स के लगभग तुरंत शामिल होने से बढ़ावा मिला था।

Related Articles

Back to top button