Airtel अफ्रीका ने सिटी के साथ 12.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Airtel अफ्रीका ने सिटी के साथ 12.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया

मुंबई : एयरटेल अफ्रीका ने अमेरिकी बैंकिग प्रमुख सिटी के साथ 12.5 करोड़ डॉलर का ऋण समझौता किया है। कंपनी अफ्रीका के 14 देशों में दूरसंचार और मोबाइल मनी सेवाओं का संचालन करती है। एयरटेल अफ्रीका ने कहा कि सिटी के साथ समझौते में स्थानीय मुद्राओं और अमेरिकी डॉलर, दोनों में उधार लेना शामिल है।

दूरसंचार कंपनी ने एक बयान में कहा, ''इस सुविधा की अवधि सितंबर 2024 तक की है और इसका इस्तेमाल एयरटेल अफ्रीका के संचालन और उसकी चार सहायक कंपनियों में निवेश का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। सिटी के दक्षिण एशिया में कॉरपोरेट बैंकिग के प्रमुख के बालासुब्रमण्यम ने कहा यह समझौता दूरसंचार क्षेत्र में सिटी इंडिया द्बारा किया गया पहला प्रदर्शन-संकेत आधारित सौदा है।

Related Articles

Back to top button