मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पूरा बेंगलुरू पानी-पानी, बारिश से चारों ओर भारी जलजमाव, शहर भर में लगा जाम, लोग हलकान

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगभग पूरे शहर में पानी भर गया है। कई इलाकों में भारी जलजमाव के कारण गाड़ियां डूब गई हैं। जलजमाव के कारण शहर भर में जाम लगा हुआ है, जिससे लोग दोतरफा हलकान हैं।

जलजमाव से सबसे प्रभावित इलाकों में बेलांदुर, सरजापुरा रोड, वाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड, वार्थुर उपनगर और बीईएमएल लेआउट इलाके शामिल हैं। कई इलाकों में इतना पानी भर गया है कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव की मदद ली जा रही है। इससे पहले, 30 अगस्त को शहर में हुई भारी बारिश के बाद भी ऐसे ही हालात बने थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button