मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

CBI ने चिटफंड घोटाले में TMC नेता को गिरफ्तार किया, 80 लाख रुपये बरामद, विदेशी बैंक में खाते मिले

सीबीआई छापेमारी में बैंकॉक में उसके एक बैंक खाते का पता लगा है। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस बैंक खाते में एक चिटफंड संस्था, सनमर्ग को-ऑपरेटिव से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी। उसके पास से एक बिना लाइसेंस की पिस्टल भी मिली है।

फोटोः सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता और उत्तर 24 परगना जिले में हलिसहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहनी को एक बड़े चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने उसके पास से अब तक 80 लाख रुपये नकद बरामद किया है। छापे में करोड़ों रुपये की संपत्ति काे कागजात मिलने के साथ ही विदेश बैंक में खाते का भी पता चला। इसके बाद साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार देर शाम सीबीआई की एक टीम ने कोलकाता के न्यू टाउन स्थित साहनी के आवास पर अचानक छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। उस समय साहनी उस आवास पर मौजूद थे। एक अन्य टीम ने हलिसहर स्थित उनके पैतृक आवास पर भी छापा मारा। कैश न्यू टाउन स्थित आवास से बरामद किया गया।

सीबीआई छापेमारी में बैंकॉक में उसके एक बैंक खाते का भी पता लगा है। सीबीआई सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस बैंक खाते में एक चिटफंड संस्था, सनमर्ग को-ऑपरेटिव से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी। उसके पास से एक बिना लाइसेंस की पिस्टल भी बरामद हुई है। इस घटनाक्रम पर अब तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों ने बताया कि साहनी अपने पास से बरामद भारी भरकम राशि के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साहनी सीपीएम के पूर्व नेता और पार्षद लक्ष्मण साहनी के पुत्र हैं। हालांकि, उन्होंने तृणमूल के एक सक्रिय स्थानीय नेता के रूप में ख्याति प्राप्त की और समय के साथ हलिसहर नगर पालिका के अध्यक्ष बन गए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button